फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navodaya students created smart projects using coding

Meerut News: नवोदय के विद्यार्थियों ने कोडिंग से तैयार किए स्मार्ट प्रोजेक्ट

Thu, 12 Feb 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Navodaya students created smart projects using coding
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन कि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच और तकनीकी समझ का परिचय दिया। प्रदर्शनी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान की शिक्षिका आकांक्षा भटनागर ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब के सहयोग से कुल 56 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इनमें रोबोटिक्स, सेंसर आधारित स्मार्ट डिवाइस, ऑटोमेटेड सिस्टम और दैनिक जीवन की समस्याओं पर आधारित उपयोगी मॉडल शामिल रहे। कई मॉडलों में छात्रों ने कोडिंग के जरिए प्रोग्रामिंग कर उन्हें क्रियान्वित किया, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता स्पष्ट रूप से सामने आई।

भौतिक विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय में हाल ही में एआई मल्टी-स्किल लैब की स्थापना की गई है। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वह नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। मूल्यांकन केके पब्लिक स्कूल के गणित शिक्षक प्रतीक जैन और भौतिक विज्ञान शिक्षक गौरव दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आरसी पांडेय, रजत रेखा, पंकज दीक्षित, डॉ. शिखा, प्रतिभा कौशिक, मंजू दूबे, नीरज खंडूरी, अरुण पुनिया, नीतू सिंह, शिल्पा मेश्रम, मानव माथुर और दीपक बाबूराव गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed