फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navi aur gyaarevi me 83000 se jyaada admission

नौवीं और 11वीं में 83 हजार से ज्यादा एडमिशन  

Tue, 28 Aug 2018 12:14 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 28 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
navi aur gyaarevi me 83000 se jyaada admission
file - फोटो : amarujala
यूपी बोर्ड के तहत नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार मेरठ के विद्यालयों में इन दोनों कक्षाओं में 83 हजार 200 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। दोनों कक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले करीब छह हजार विद्यार्थियों ने ज्यादा प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित समय पूरा हो गया है। नौवीं क्लास में 44 हजार 500 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जबकि 11वीं में 38 हजार 700 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। पिछले साल 11वीं में करीब 33 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जबकि नौवीं क्लास में 43 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। इस बार 11वीं में जितने परीक्षार्थियों ने प्रवेश लिया है उनकी संख्या हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या से 2727 ज्यादा है। साल 2017-18 में हाईस्कूल में 46265 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, इनमें से 41733 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे और 35973 पास हुए थे। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 86.20 प्रतिशत रहा था। प्रदेश में हाईस्कूल में मेरठ का 8वां स्थान था। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा संचालित नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विवरण 25 अगस्त तक शुल्क के साथ वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके बाद नौवीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण जारी किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए फिर खुल सकती है वेबसाइट 
यूपी बोर्ड के तहत साल 2019 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। इसके बाद वेबसाइट बंद कर दी गई थी। हालांकि 169 विद्यालय ऐसे थे जिनके विवरण भरने में एरर आ रहा था। सूत्रों का कहना है कि एरर किस वजह से आ रहा है, यह जानकारी करने के लिए और उसमें सुधार के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर वेबसाइट के फिर से खुलने की अनुमति मिल सकती है। परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन करने के लिए पहले छह अगस्त अंतिम तारीख थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया था। इसके लिए मेरठ में 406 विद्यालयों को आवेदन करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed