{"_id":"549348ef72e0baba0fc31007d8d9bea3","slug":"naveen-gupta-debarment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता नवीन गुप्ता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता नवीन गुप्ता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के खिलाफ बयानबाजी और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए बताया कि लगातार संगठन विरोधी कार्यों एवं अमर्यादित बयानों के कारण नवीन गुप्ता को प्रदेश एवं क्षेत्र की सहमति अनुसार भारतीय जनता पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन
बिजेंद्र गुट ने उठायी थी निष्कासन की मांग
संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने बृहस्पतिवार दिन में बैठक कर नवीन गुप्ता के भाजपा से निष्कासन की मांग उठायी थी। बिजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष पवन मित्तल, उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, मंत्री राजीव गुप्ता काले, पूर्व मंत्री नीरज त्यागी, सतेंद्र अग्रवाल, अजय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, सुभाष गुप्ता, अशोक ग्रोवर, हितेष मित्तल, केपी सिंह, संजय शर्मा, अमरीश अग्रवाल, अनिल मित्तल, आदेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, ललित गुप्ता, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन