फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naughty elements burnt beggars in tehsil premises, admitted to CHC, also beaten

तहसील परिसर में शरारती तत्वों ने भिखारी को जलाया, सीएचसी में भर्ती, मारपीट भी की गई

Thu, 14 Jan 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Naughty elements burnt beggars in tehsil premises, admitted to CHC, also beaten
तहसील परिसर में शरारती तत्वों ने भिखारी को जलाया, सीएचसी में भर्ती, मारपीट भी की गई
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर बुधवार तहसीलदार आवास के ठीक सामने बरामदे में सो रहे एक वृद्ध भिखारी के साथ मारपीट कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों ने आग लगी देखकर शोर मचाया और आग बुझाई। लेकिन तब तक वह करीब 25 प्रतिशत तक चल चुका था। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मलियाना निवासी एक वृद्ध राजेश पुत्र रामभूल काफी समय से सरधना में ही भीख मांगने के साथ ही कूड़ा बीनने का काम करता है। बताया गया कि वह दिनभर घूमने के बाद रात्रि में तहसील परिसर में बने बरामदे में आराम करता है। बुधवार रात वह तहसील परिसर में सोया हुआ था। कुछ शरारती तत्वों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर भी चोट आई है। वृद्ध दिव्यांग भी है। मारपीट के बाद शरारती तत्वों ने उसे जलाने के लिए उसके कपड़ों में आग लगा दी। जिसमें वह करीब 25 फीसदी तक झुलस गया। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। शोर सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एडवोकेट वीरेंद्र सैनी ने बताया कि यह भिखारी अक्सर दिन में कूड़े के ढेर से कागज आदि एकत्रित करता देखा जाता है। वह खुद को मलियाना निवासी राजेश बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आग भिखारी को जलाने के लिए लगाई गई या फिर भिखारी ने सर्दी से बचाव के लिए जलाई थी। इसका पता लगाया जा रहा है। भिखारी कुछ नशे की हालत में भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed