फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi fair started amidst half-hearted preparations

आधी-अधूरी तैयारी के बीच शुरू हुआ नौचंदी मेला

Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi fair started amidst half-hearted preparations
सुनील कैथवास..... नौचंदी मेले में अव्यवस्था, जल भराव और कीचड़
मेरठ। शहर में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच प्रांतीय नौचंदी मेला सोमवार से आरंभ हो गया। हालांकि सफाई का अभाव होने के कारण दुकानदारों को भी भारी समस्या हो रही है। जमीनी हकीकत यह है कि मेले की तैयारियां अधूरी हैं। मेला स्थल पर दुकानों को काई सुविधा नहीं दी गई है। बाले मियां दरगाह के बाहर टीन शेड लगी दुकानों में जलभराव है। इसके पास में पाइप लाइट फट जाने के कारण कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन

हजरत बाले मियां दरगाह से मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने कहा कि यहां अब तक न सर्कस है और न मेले में आने वालों के लिए निशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था है। पूरे मैदान में दुकानों से ज्यादा झूले लगे हैं। एक झूले और दूसरे झूले के बीच निश्चित दूरी नहीं रखी गई है। ऐसे में हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अंकुर गोयल ने कहा कि मैदान में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। दुकानदार खुद ही सफाई कर रहे हैं। समाजसेवी मैराजुद्दीन ने कहा कि बांले मियां दरगाह के आसपास सफाई नहीं हुई। तिरंगा गेट के पास खत्ते से कूड़ा हटाया है, लेकिन दुर्गंध बहुत अधिक है। वहीं, नासिर सैफी ने कहा कि मेले का अब तक प्रदेशस्तरीय स्वरूप नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed