फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nau gao par ek bank

नौ गांव पर एक बैंक, उसमें भी नो कैश

Sat, 10 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
nau gao par ek bank
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्राम सठला स्थित पीएनबी की शाखा में नौ गांव के लगभग पंद्रह हजार खाते हैं। इस शाखा में आम दिनों में अच्छी खासी भीड़ रहती है। कैश की कमी के चलते शाखा में लोड चार गुना बढ़ गया है। बैंक कर्मचारियों का दावा है कि पिछले सप्ताह भर में चालीस लाख रुपये वितरित कर चुके हैं। लेकिन खाताधारकों की संख्या के अनुपात में यह रकम बहुत मामूली है।
विज्ञापन

ग्राम नासिरपुर निवासी किसान रणवीर सिंह छोकर, पूर्व प्रधान वाहिद खान, जगपाल सिंह, वाकिफ पठान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक आम खाताधारकों से कैश खत्म होने की बात कहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ खास लोगों को शाम को कैश वितरित किया जाता है। जगपाल सिंह ने बताया कि पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी उसे कैश नहीं मिला। खाते में कैश है लेकिन बैंक में कैश न होने के कारण पैसा निकाला नहीं जा सकता है। नई करेंसी को आए लंबा समय हो गया है, लेकिन इस शाखा में पैसा वितरित नहीं किया जा रहा है। उधर, शाखा प्रबंधक नईम सिद्दीकी ने बताया कि बीते शनिवार को चालीस लाख रुपये आए थे और सोमवार को पंद्रह लाख रुपये आए। पूरा पैसा बांट दिया गया है। सोमवार के बाद कैश न आने के कारण थोड़ी समस्या हुई है। मंगलवार को कैश आने पर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
एक माह से बंद है एटीएम
मवाना। ग्राम सठला में पीएनबी शाखा के पास एटीएम है। कैश बंदी के बाद से इस एटीएम में पैसा नहीं डाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एटीएम चालू हो जाए भारी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शाखा प्रबंधक ने नईम सिद्दीकी ने बताया कि कैश न होने के कारण एटीएम का चलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed