फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Unity Parade held on Sardar Patel's birth anniversary

Meerut News: सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता परेड निकाली

Fri, 31 Oct 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
National Unity Parade held on Sardar Patel's birth anniversary
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता परेड और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों और अध्यापकों ने भाग लिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय एकता परेड निकाली गई। छात्रों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, संगठन शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अवधेश कुमार, हरेंद्र सिंह, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. रीना तोमर, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. अनिता, डॉ. जितेंद्र चंद्र मिश्रा, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. विरेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रतिमा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed