फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Taekwondo player accused her mother for sexuall hrassment

मदर्स डे से पहले सामने आया मां का घिनौना चेहरा, नेशनल खिलाड़ी ने एनजीओ से लगाई गुहार- नर्क से बचा लो

Sat, 11 May 2019 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
National Taekwondo player accused her mother for sexuall hrassment
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूरी दुनिया जहां कल मदर्स डे मनाने की तैयारियों में व्यस्त है। इसी बीच यूपी के मेरठ में एक मां का घिनौना चेहरा सामने आया है। यहां लिसाड़ीगेट पुलिस ने महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मां और एक भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


खिलाड़ी ने परिवार पर देह व्यापार कराने के प्रयास का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित खिलाड़ी ने पुलिस को अपनी मां की कई वीडियो दी हैं, जिसमें बहुत कुछ आपत्तिजनक सीन हैं। देररात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


मामला लिसाड़ीगेट का है। ताइक्वांडो की एक महिला खिलाड़ी बीए प्रथम की छात्रा है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि 12 सितंबर 2018 में उसके भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मां पर घर में वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उसकी मां उसे पढ़ाई व कोचिंग छुड़वाकर देह व्यापार में धकेलना चाहती है। सात माह पहले इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परिवार के लोगों ने पंचायत करके मामला दबा दिया। 

खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि उसकी मां के एक तथाकथित पत्रकार से संबंध हैं। दो दिन पहले पीड़ित छात्रा ने यथार्थ के सारथी संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी को मामले की जानकारी दी। छात्रा ने मां की अश्लील वीडियो भी संस्था अध्यक्ष को सौंपी।

शुक्रवार सुबह संस्था के पदाधिकारी छात्रा के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली ने टीम गठित कर छात्रा के  भाई, मां और तथाकथित पत्रकार शहजाद निवासी शाहपीर गेट कोतवाली को गिरफ्तार किया है। 

लिसाड़ीगेट थाने में महिला कांस्टेबल नीलू ने पीड़ित छात्रा के 161 के बयान लिए। छात्रा की मां से पूछताछ की। इसमें पता चला कि छात्रा का पिता अपनी बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में आठ साल पहले जेल गया था।

तभी से महिला अपने दो बेटे व बेटियों के साथ लिसाड़ीगेट में रह रही थी। वहीं, पुलिस ने छात्रा के दोनों भाइयों से देररात तक पूछताछ जारी रखी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। छात्रा के पास मां की अश्लील वीडियो कैसे पहुंची, इसको जांच की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed