{"_id":"630c6cdcd9ba9d3d52409b61","slug":"national-sports-day-sports-in-meerut-on-the-school-and-playgrounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस: मेरठ में स्कूल व खेल के मैदानों पर खेलों की धूम, कहीं बास्केट बॉल तो कहीं हॉकी का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस: मेरठ में स्कूल व खेल के मैदानों पर खेलों की धूम, कहीं बास्केट बॉल तो कहीं हॉकी का जादू
Mon, 29 Aug 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:08 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेरठ में सोमवार को स्कूल व खेल मैदानों में खेलों की धूम है। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन की याद में विभिन्न स्कूलों और स्पोर्स्ट एकेडमी व संस्थानों द्वारा खेल आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को मेरठ में स्कूल व खेल मैदानों पर खेलों की धूम है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं सोफिया गर्ल्स स्कूल में टीचर और बच्चो के बीच में बास्केटबाल व थ्रोबाल के मैचों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन की याद में विभिन्न स्कूलों और स्पोर्स्ट एकेडमी व संस्थानों द्वारा खेल आयोजन किए जा रहे हैं। मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर गेल ,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जूली, प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर जेनेट , केजी इंचार्ज सिस्टर एल्सी ने टीचर्स के साथ टीम बनाकर बच्चो के साथ बास्केटबाॅल एवम थ्रोबाॅल मैचों का आनंद लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Major Dhyan Chand: हॉकी के जादूगर का मेरठ से रहा खास नाता, अब फिल्म में दिखेगी दद्दा की हॉकी, जाएगी झांसी
विज्ञापन
बास्केटबाॅल मैच में टीचर्स की और से सिस्टर गेल ने उत्कर्ष खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजय बनाया। थ्रोबाॅल मैच में भी टीचर्स का दबदबा रहा और बच्चो को टीम को अत्यंत रोमांच कारी मैच में 11-8 से विजय प्राप्त की । इस अवसर पर स्कूल के समस्त विद्यार्थियों ने खेल प्रांगण में बैठ कर मैचों का आनंद लिया और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया ।
मैचों के उपरांत प्रिंसिपल सिस्टर गेल ने बच्चो को खेल भावना से खेलना का व खेल को अनिवार्य रूप से अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। फिजिकल एजुकेशन टीचर अदन मिर्ज़ा ने सभी का धन्यवाद किया। स्पोर्ट्स हेड मिर्ज़ा शहबाज़ बैग ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया। मैचों के मध्य में स्कूल बैंड ने अपनी मंत्र मुख्य ध्वनि से नेशनल स्पोर्ट्स डे का समा बांधा ।