फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Shooter has Praying for Justice by Tweet from PM Modi after Daroga beaten up in Baghpat

दरोगा पर नेशनल शूटर को पीटने का आरोप, पीएम मोदी और डीजीपी को ट्वीट कर लगाई न्याय की गुहार

Thu, 31 Oct 2019 07:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
National Shooter has Praying for Justice by Tweet from PM Modi after Daroga beaten up in Baghpat
नेशनल शूटर निशांत मलिक - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निशांत मलिक ने एक दरोगा और युवक पर मारपीट करने और चौकी तक घसीटकर ले जाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसे चौकी पर भी बंद कमरे में पीटा गया।

विज्ञापन


वहीं इस मामले में शूटर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका यह भी कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह रमाला में दौरे के समय सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। वहीं, पुलिस इस घटना को कार खड़ी करनी का ही विवाद बता रही है।
विज्ञापन


इग्नू रोड साकेत दिल्ली निवासी नेशनल शूटर निशांत मलिक फिलहाल खेलो इंडिया स्कीम में हिस्सा ले रहे हैं। शूटर के मुताबिक चार दिन पूर्व वह अपनी रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। जब वह बड़ौत बाजार से कार में अपनी मां और बहन के साथ निकल रहा था तो सामने से एक दरोगा और सादे वेश में एक युवक आया। आरोप है कि दोनों ने अभद्रता करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया और शूटर के कपड़े फाड़ ड़ाले और उसे घसीटते हुए बाजार पुलिस चौकी में ले गये। वहां बंद कमरे में उसके साथ मारपीट की। बाद में चेतावनी दी कि यदि पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो झूठे केस में फंसवा दिया जाएगा। उसने न्याय की गुहार के लिए सीओ, बड़ौत कोतवाली को तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर

इसके बाद नेशनल शूटर ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे खिलाडिय़ों के साथ चार नवंबर को रमाला में दौरे पर आने वाले सीएम योगी से गुहार लगाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी, डीजीपी यूपी को ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है।  

वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि घटना 25 अक्तूबर की है। वह बाजार के बीच में अपनी कार लेकर खड़ा था। मना करने पर उसने दरोगा के साथ अभद्रता की। मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है। यह मामला अपनी जीडी में भी दर्ज किया हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed