फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Deworming Day started with the administration of Albendazole tablets.

Meerut News: अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
National Deworming Day started with the administration of Albendazole tablets.
आरजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रकृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया। स्त्रोत क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मंगलवार को आरजी इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर किया और बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बनता है, ऐसे में एल्बेंडाजोल टैबलेट बच्चों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

यह अभियान 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। जनपद में कुल 17 लाख 96 हजार 162 बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि दवा की खुराक आयु के अनुसार तय की गई है। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल न जाने वाले या ड्रॉपआउट बच्चों को भी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोने और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। डीसीपीएम हरपाल सिंह ने बताया कि जो बच्चे इस दिन दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी 2026 को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed