{"_id":"d5427b3725d79f786dd261bf11632c3f","slug":"national-archery-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और आरएसपीबी की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा और आरएसपीबी की बल्ले-बल्ले
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। टीम इवेंट के पुरुष वर्ग में हरियाणा और महिला वर्ग में आरएसपीबी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। रिकर्व इवेंट के व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड के पुरुष वर्ग में ओलंपियन जयंत तालुकदार, महिला वर्ग में ओलंपियन दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। मिक्स टीम इवेंट में असम ने स्वर्ण पदक झटका। मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद महाराज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में सुबह करीब आठ बजे से पुरुष और महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड इवेंट शुरू हुए। इसमें अंक के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग इवेंट में एसपीएसबी के जयंत तालुकदार ने 6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। मेघालय के मुकेश तमांग ने 2 अंक के साथ रजत पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेल रहे झारखंड के विनोद स्वांसी ने 6 अंक प्राप्त कर पदक जीता। व्यक्तिगत ओलंपिक इवेंट के महिला वर्ग में झारखंड की ओलंपियन दीपिका कुमार ने 6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया।
विज्ञापन
आरएसपीबी की ओलंपियन बोम्बायला देवी ने 2 अंक लेकर रजत पदक और सीआरपीएफ की सुमंदीप कौर ने 6 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों के बीच मिक्स टीम इवेंट खेला गया। इस प्रतियोगिता में काफी उलट फेर हुआ। आसाम की हिमानी बोरो और संजय बोरो ने ओलंपियन खिलाड़ियों को मात देकर 5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड की दीपिका कुमारी, विनोद स्वांसी ने 3 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेल रही राजस्थान की सीमा और जगदीश चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर ओलंपियन रोहित बनर्जी और ओलंपियन बोम्बायला देवी की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक कब्जाया।
विज्ञापन
रिकर्व टीम इवेंट में भी कई उलटफेर हुए। इसके पुरुष वर्ग में अभी तक किसी भी प्रतियोगिता के फाइनल में नहीं पहुंचने वाली हरियाणा के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण जीता। उन्हें यह जीत आरएसपीबी के समय से निशाना न लगाने के कारण हासिल हुई। आरएसपीबी के मंगल सिंह चंपिया ने समय खत्म होने के बाद 10 अंक पर निशाना लगाया। लेकिन उनके ये अंक माइनस कर दिए। इस तरह आरएसपी को रजत से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग के टीम इवेंट में आरएसपीबी ने स्वर्ण, झारखंड ने रजत पदक जीता। पंजाब ने महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक जीता।
इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, दर्जा प्राप्त मंत्री मोहम्मद अब्बास, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव अजय गुप्ता, स्थल व्यवस्थापक पूर्व पार्षद ललित नागदेव, आरएसओ मुद्रिका पाठक, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, अरुण जिंदल, कोच जबर सिंह सोम, नवीन त्यागी, पवन मित्तल मौजूद रहे।