फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national archery in meerut

ओलंपियन तीरंदाजों से सजा स्टेडियम

Sat, 17 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
national archery in meerut

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार से रिकर्व इवेंट के मुकाबले शुरू होंगे। शुक्रवार को 38 टीमें मेरठ पहुंच गईं। शुक्रवार को स्टेडियम में ओलंपियन समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों ने जमकर अभ्यास किया।

विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम सुबह से ही ओलंपियन तीरंदाजों से सज गया। तीन ओलंपियन दीपिका कुमारी, राहुल बनर्जी, रीना कुमारी और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिमिल समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों ने खूब अभ्यास किया। शाम को इनके साथ ओलंपियन बोम्बायला देवी, जयंत तालुकदारा, मांझी सेवियां, तरुणदीप राय, मंगल सिंह चंपिया समेत अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु, चमन, विश्वास, सुमित, विजय, मधु, इशिता, वर्षा, नमिता आदि ने टारगेट पर निशाना साधा। यूपी, आर्मी, रेलवे, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसपीएसबी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, आसाम रायफल, सिक्किम, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, राजस्थान, मणिपुर, पंजाब समेत सभी 38 टीमों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन


आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
शनिवार सुबह 8.30 बजे रिकर्व इवेंट में आफिशियल प्रैक्टिस और तीरंदाजों के उपकरण चेक होंगे। पहले पुरुष क्वालीफाइंग और फिर महिला क्वालीफाइंग मैच होंगे। दोपहर बाद पुरुष व महिला वर्ग में रिकर्व के टीम इवेंट होंगे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार से रिकर्व इवेंट दो दिन तक चलेगा। उद्घाटन कमिश्नर आलोक सिन्हा करेंगे। वहीं, 18 अक्तूबर को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार
पूर्व पार्षद और स्थल व्यवस्थापक ललित नागदेव ने बताया कि कंपाउंड प्रतियोगिता की तरह रिकर्व इवेंट की भी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीरंदाजों की सुविधा का पूरा खयाल रखा जा रहा है।


कंपाउंड और रिकर्व
कंपाउंड और रिकर्व इवेंट में दूरी का अंतर है। कंपाउंड इवेंट में तीरंदाज को 50 मीटर के राउंड खेलने होते हैं। वहीं रिकर्व में 70 मीटर के राउंड हो जाते हैं। कंपाउंड की तरह रिकर्व में भी चार इवेंट क्वालीफाई व रैंकिंग,  ओलंपियन राउंड, टीम इवेंट और मिक्स टीम इवेंट खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed