फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nation Cricket Club and Rajput Warriors made it to the semi-finals

Meerut News: नेशन क्रिकेट क्लब और राजपूत वॉरियर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nation Cricket Club and Rajput Warriors made it to the semi-finals
आईटीआई क्रिकेट ग्राउंड में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट मैदान व राधा गोविंद क्रिकेट मैदान में चल रहे 13वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को अंतिम लीग मैच खेले गए। इसमें नेशन क्रिकेट क्लब बुलंदशहर और अमृतसर राजपूत वॉरियर ने अपने अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

आईटीआई में खेले गए पहले मैच में स्पि्रंग डेल्स क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच जीता। इसमें विशु राज ने फिर अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी में हुआ। इसमें टोरिस क्रिकेट एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टोरिस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टोरिस क्रिकेट एकेडमी की ओर से संदीप व पीयूष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरिस क्रिकेट एकेडमी की टीम 113 रन ही बना पाई। विक्रम ने 61 रन बनाए। अमृतसर ने 50 रन से मैच जीता। तीसरे मैच में आईटीआई किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें यदु त्यागी ने 75, जैद ने 70 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टोरिस क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमान, तकशीश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरिस क्रिकेट एकेडमी की टीम 157 रन ही बना सकी। इसमें अभय ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में यश व रितुराज ने तीन-तीन विकेट लिए। चौथे मैच में अमृतसर राजपूत वॉरियर्स ने अमृतसर ब्लू को 30 रन से हराकर आगे बढ़त बनाई। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज सोमवार को सेमीफाइनल मैच के साथ दूसरे ग्रुप के लीग मैच होंगे। अंत में लीग मैच हारने वाली सभी टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरमान, अमित राजपू, प्रियांशु राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed