फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sungakr drug in the VIP area of ​​the city, student abducted

शहर के इस वीआईपी इलाके में नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण

Sun, 18 Dec 2016 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 18 Dec 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sungakr drug in the VIP area of the city, student abducted
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाना सिविल लाइन के वीआईपी इलाके में कुछ युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाया और गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस को देखकर छात्रा ने शोर मचाया, तो आरोपी उसे वहीं फेंककर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की जरा भी कोशिश नहीं की। उल्टा, चुपचाप छात्रा को रिक्शा में बैठाकर अकेले ही उसके घर रवाना कर दिया।

विज्ञापन



क्या है मामला
शनिवार दोपहर एक छात्रा सुभाष नगर में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में तीन युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाया और अपनी गाड़ी में डाल लिया। छात्रा अर्द्धबेहोशी की हालत में थी। कमिश्नरी चौराहे पर पुलिसकर्मियों को देखकर छात्रा ने शोर मचाया, तो पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद आरोपी छात्रा को चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए। छात्रा ने पुलिस को घर का पता बताया। पुलिस ने रिक्शा को बुलाया और अकेले ही छात्रा को रिक्शा में उसके घर भेज दिया। जबकि वह खतरे मेें थी।
विज्ञापन


शिकायत आएगी, तब देखेंगे
सूचना पर सिविल लाइन पुलिस कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची। लेकिन छात्रा जा चुकी थी। पुलिस ने कहा कि अब कुछ मत बोलो। जब कोई शिकायत आएगी, तब देखा जाएगा। इतना कहकर थाना पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। छात्रा का अपहरण करने वालों के बारे में पता करना या उन्हें पकड़ने की भी कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed