फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nari shakti vandan programme held by bjp

नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्रांतिकारी कदम : प्रतिभा शुक्ला

Fri, 17 Apr 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
nari shakti vandan programme held by bjp
- नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में हुआ टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में हुआ। मुख्य वक्ता राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं। अध्यक्षता सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ शल्या राज व मंच संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा अंजू वॉरियर ने किया। अभियान की संयोजक बीना वाधवा अपनी महिला टीम के कार्यक्रम स्थल पहुंची।
लोकगीत गायिका नीता गुप्ता एवं कवियित्री कोमल रस्तोगी ने मोदीजी बार-बार आपका आभार, आधी आबादी को दे दिया आपने उपहार, गीत प्रस्तुत कर मन मोहा। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ऐतिहासिक पहल की गई थी, जो आज पूर्ण रूप से साकार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। जब राजनीति और नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, तो देश और अधिक मजबूत बनेगा। पूर्व की सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि पहले महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था, लेकिन आज सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से प्रतिभा शुक्ला, सतेंद्र सिसोदिया, शल्या राज, बीना वाधवा, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन आयुर्वेदिक संगठन की सचिव छवि रस्तोगी, पूर्व विधायक शशि मित्तल, संगीता मेहरोलिया, पूर्व आईएमए अध्यक्ष अनुपमा सिरोही, नीता गुप्ता, कोमल रस्तोगी, अंजू वॉरियर, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, ममता मित्तल, गीता शर्मा, भावना शर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संजीव जैन सिक्का, पंकज कतीरा , संजीव शर्मा, विपिन जिंदल, रविंद्र तेवतिया, महामंत्री रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, चरण सिंह लिसाड़ी एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed