फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nanda Devi Express narrow ascaped a Big train accident in Uttar Pradesh

यूपी: मेरठ में ट्रेन पलटने की साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sun, 08 Jul 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Updated Sun, 08 Jul 2018 08:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर रखे गाटर से टकराई नंदा देवी एक्सप्रेस 

विज्ञापन
Nanda Devi Express narrow ascaped a Big train accident in Uttar Pradesh
मामले की जांच में जुटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से देहरादून चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस आज मेरठ में बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। साजिश गाड़ी को पलटाने की की गई थी, जिसे लोको पायलट की सूझबूझ ने नाकाम कर दिया। घटना के पीछे आतंकी साजिश को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना सुबह 4:07 बजे की है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र के पुठा रेलवे ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखा था। देहरादून से दिल्ली जा रही ट्रेन ट्रैक के ऊपर रखे लोहे के गार्डर से टकरा गई। लोको पायलट सुरेश कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।  
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शरारती तत्वों ने नंदा देवी एक्सप्रेस को पलटाने के मकसद से ट्रैक के बीचों बीच लोहे का गार्डर रखा होगा। हालांकि किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रण विजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अफसरों का कहना है कि घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा है। मामले की जांच कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया गया है। इस मामले में एटीएस को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed