फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat station visit by commissioner, DM

Meerut News: नमो भारत ट्रेन का जल्द होगा संचालन, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat station visit by commissioner, DM
रजपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र के बारे में मतदाताओं से जानकारी लेते डीए - फोटो : संवाद
मेरठ। कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को शताब्दीनगर स्टेशन, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली तथा बेगमपुल स्टेशन का निरीक्षण किया। शताब्दीनगर स्टेशन पर सीलिंग, छत की पेंटिंग तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइटें लगाने के निर्देश दिए। एनसीआरटीसी की तैयारियों को देखकर माना जा रहा है कि नमो भारत रैपिड ट्रेन को लेकर इंतजार की घड़ियां की समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को को कमिश्नर, डीएम समेत पूरे सरकारी अमले और एनसीआरटीसी की टीम ने विभिन्न स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टेशनों के सामने मीडियन पर लगी कंक्रीट के रेलिंग को हटाकर उसकी जगह कास्ट आयरन रेलिंग लगाने कर निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि मेरठ सेंट्रल स्टेशन प्रवेश, निकास-1 के पास से खोदी गई सारी मिट्टी हटाने और निर्माण क्षेत्र में बेरीकेडिंग करने के निर्देश दिए। भैंसाली स्टेशन पर धूल का गुबार उड़ते मिला जिस पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने बताया कि बेगमपुल स्टेशन पर आबू लेन और दिल्ली रोड पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नमो भारत के फेरे और गति बढ़ाकर ट्रायल रन तेज कर दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का संचालन शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे। लोगों को नमो भारत समर्पित करने के साथ ही जनसभा की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन तक पिछले साल 18 अगस्त से हो रहा है। इसी साल फरवरी से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन शुरू किया गया था। एनसीआरटीसी ने 27 जून से दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे 82 किमी. के रेलखंड के लिए ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया था।

रजपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र के बारे में मतदाताओं से जानकारी लेते डीए

रजपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र के बारे में मतदाताओं से जानकारी लेते डीए- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed