फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Names of places related to Aurangzeb will be changed in Meerut: Harikant Ahluwalia

मेरठ में बदलेंगे औरंगजेब से जुड़े स्थानों के नाम : हरिकांत अहलूवालिया

Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Names of places related to Aurangzeb will be changed in Meerut: Harikant Ahluwalia
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मेरठ में औरंगजेब से जुड़े स्थानों के नाम बदले जाएंगे। नगर निगम को नाम बदलने का अधिकार है। औरंगजेब का भारत में कोई मतलब नहीं है। वह लुटेरा और अत्याचारी शासक था। लोगों का धर्मपरिवर्तन करने के लिए उसने कत्लेआम कराया। नवरात्र के दौरान शहर में मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धि बताने के कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि मेरठ में औरंगशाहपुर डिग्गी और औरंगशाहपुर गोलाबढ़ का नाम बदलकर महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा। लुटेरों के नाम पर कोई जगह नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम बदलने के लिए भी केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। महापौर ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने इतिहास का पता होना चाहिए। बेगमपुल का नाम बदलकर भारत माता चौक रखा गया है। वहां पर भारत माता की विशाल मूर्ति लगने जा रही है। कांग्रेस व सपा पर प्रहार करते हुए महापौर ने कहा कि एक कौम को फायदा पहुंचाने के लिए दोनों दलों ने कार्य किया और हिंदुओं का उत्पीड़न किया। सपा-कांग्रेस की शह पर ही तेजगढ़ी पर बच्चा श्मशान घाट की जगह पर नमाज पढ़नी शुरू कर दी गई, जबकि कागजों में वह जगह बच्चा श्मशान के नाम से दर्ज है। अधिकारियों को कागज सौंपकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी मीट की दुकानें
महापौर ने कहा कि नवरात्र के दौरान शहर में मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को बुलाकर मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए कहा गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed