{"_id":"5b12e9d54f1c1bb16e8b5ee2","slug":"nakli-buso-ke-saamne-rto-hua-natmastak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बसों के सामने आरटीओ विभाग नतमस्तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली बसों के सामने आरटीओ विभाग नतमस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली रोडवेज बस संचालकों के सामने अधिकारी नतमस्तक हो गए हैं। कभी-कभार अभियान चलाकर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। जिससे सीधे स्पष्ट हो रहा है कि नकली रोडवेज बसों का गोरखधंधा अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है।
जनपद की सड़कों पर नकली रोडवेज बसें दौड़ रही हैं। जिससे सीधे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जनता की यात्रा भी सुरक्षित नहीं है। इसका खुलासा अमर उजाला लगातार कर रहा है। आरटीओ विभाग और पुलिस के अधिकारियों को जगाने का काम किया। लेकिन आरटीओ और पुलिस विभाग की तरफ से केवल औपचारिकता ही पूरी की जा रही है। जिसका जीता जागता सुबूत है कि आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने एक दिन पहले गढ़ रोड पर एक दो नकली रोडवेज बसें पकड़कर औपचारिकता निभायी। जबकि दिल्ली रोड से गुजरने वालीं सबसे अधिक बसों को रोका नहीं जा रहा है। एआरटीओ ने शनिवार को दिल्ली रोड पर दौड़ने वाली नकली बसों की धरपकड़ करने का आश्वासन दिया था। लेकिन हालात यह रहे कि शनिवार को आरटीओ विभाग के किसी भी अधिकारी ने दिल्ली रोड पर आना गवारा ही नहीं समझा।