{"_id":"6a170538904a4de662044a81","slug":"naked-body-of-a-youth-found-floating-in-ganga-canal-police-accused-of-negligence-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112490-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगनहर में नग्न अवस्था में युवक का शव बहता आया, पुलिस पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगनहर में नग्न अवस्था में युवक का शव बहता आया, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। पूठखास गंगनहर पुल पर बुधवार दोपहर एक युवक का शव बहता हुआ देखा। शव नग्न अवस्था में होने के कारण मौके पर ग्रामीण वहां जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान शव गंगनहर में बहता हुआ आगे भोला क्षेत्र की ओर निकल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा सकता था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गंगनहर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाता। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -