फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nakabposh badmas crapped atm, failed to robbed

नकाबपोश बदमाशों ने तोड़ा एटीएम, लूटने में विफल रहे

Wed, 19 Feb 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
nakabposh badmas crapped atm,   failed to robbed
बदमाशों द्वारा तोड़े गए एटीएम को देखते पुलिसकर्मी। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सोमवार रात पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ओबीसी बैंक की शाखा के एटीएम में बदमाश ने सेंध लगाकर नकदी चुराने का प्रयास किया। वारदात में विफल होने पर बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा में मुख्य मार्ग पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा परिसर में बैंक का एटीएम लगा है। बैंक बंद होने के बाद एटीएम भी बंद कर दिया जाता है। बताया गया कि मंगलवार सुबह एटीएम खोला तो वह क्षतिग्रस्त था। यह देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक विकास कुमार को सूचना दी। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने एटीएम की जांच पड़ताल की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें एक व्यक्ति सुबह 4:27 पर एटीएम में आता हुआ दिखाई। वह हाथ में लोहे की रोड लिए था। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने एटीएम उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस गश्त की खुली पोल
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सही से गश्त नहीं कर रही है। मुख्य सड़क पर बैंक होने के बाद भी बदमाश ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना हे कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed