{"_id":"69d02cac03d362e84505488b","slug":"nain-singh-murder-case-wife-komal-got-the-bsf-jawan-killed-by-her-lover-meerut-news-c-72-1-mct1011-151238-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैन सिंह हत्याकांड : पत्नी कोमल ने प्रेमी से कराई थी बीएसएफ जवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैन सिंह हत्याकांड : पत्नी कोमल ने प्रेमी से कराई थी बीएसएफ जवान की हत्या
विज्ञापन

- फोटो : नैन सिंह हत्याकांड : पत्नी कोमल ने प्रेमी से कराई थी बीएसएफ जवान की हत्या
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में 27 मार्च की देर रात घर में सोते समय बीएसएफ जवान नैन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में दिखी परछाई ने खोला। पुलिस ने घटना वाले दिन के गांव व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नैन सिंह की पत्नी कोमल का प्रेमी सरधना के पाली गांव निवासी गुलशन व अतलपुर किठौर निवासी मोंटू दिखाई दिए।
कोमल ने ही अपने प्रेमी गुलशन को सुपारी देकर पति नैन सिंह की हत्या कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों पत्नी कोमल, उसका प्रेमी गुलशन, दतियाना मुजफ्फरनगर निवासी गुड्डु, अतलपुर किठौर निवासी राहुल उर्फ पवन व मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में आरोपी कोमल बेहोश होकर गिर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला।
एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धनपुर निवासी नैन सिंह बीएसएफ में गुवाहटी में तैनात थे। नैन सिंह की शादी कोमल से लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल से दंपती का विवाद चल रहा था। इसके चलते कोमल मेरठ में अपने परिवार के साथ अलग रह रही थी। उसका नैन के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग हो गया था। नैन सिंह को दो साल पूर्व दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। प्रेम प्रसंग के कारण दंपती में विवाद रहने लगा था। छह मार्च को नैन छुट्टी पर आए थे। एक अप्रैल को वापस जाना था।
विज्ञापन
इससे पहले ही कोमल ने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। 27 मार्च की देर रात घर में सोते हुए नैन की गुलशन व उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस व स्वॉट टीम की जांच में दोनों के प्रेम प्रंसग की जानकारी हुई थी। एसएसपी का कहना है कि पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
मजबूरी बता कर जेवर गिरवी रखे थे
पुलिस पूछताछ में आरोपी कोमल ने बताया कि पति फोन पर अभद्रता करता था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की तैयारी की। कोमल ने एक दुकानदार पर अपने जेवर मजबूरी बताकर गिरवी रखे थे। महिला ने उन पैसों को प्रेमी को दिया था। प्रेमी ने अन्य आरोपियों को घटना में शामिल किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
25 हजार का इनाम दिया
एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।