{"_id":"aecd76552ceeece8a728e846ee90fc80","slug":"nagma-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगमा ने की नाले में डूबे बच्चे के परिजनों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगमा ने की नाले में डूबे बच्चे के परिजनों से मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा ने रविवार को शहर पहुंचकर कई स्थानों का दौरा किया। नगमा ने जिला प्रशासन से नाले में डूबे बच्चे की मां को घर और मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सबसे पहले नगमा मध्य गंगा कॉलोनी पहुंची। यहां वाल्मीकि मित्र मंडली द्वारा किरणपाल वाल्मीकि के सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके बाद कांग्रेस नेत्री ने सर्किट हाउस में मेरठ बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन
नगमा ने हाईकोर्ट बेंच का समर्थन करते हुए कहा कि वे इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं से भी बात करेंगी। इसके बाद नगमा फूूलबाग कॉलोनी पहुंची और नाले में डूबे बच्चे की मां से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। नगमा ने घटना स्थल भी देखा। नगमा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। सरकारी मशीनरी एक बच्चे को 9 दिन में भी नहीं ढूंढ सकी। शहर में भाजपा का मेयर, सांसद और तीन विधायक हैं। नाले पर दीवार नहीं हैं। जिला प्रशासन पीड़िता को घर और मुआवजा दे।
विज्ञापन
इसके लिए वे डीएम से भी मुलाकात करेंगी। नगमा ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि संप्रग सरकार के कार्यों का विरोध करने वाले अब इन्हें अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। अब पंजाब और यूपी में भी यही होेने वाला है। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, नसीम कुरैशी, मनींद्र सूद, राजीव गौड़, अभिमन्यु त्यागी, साहिबे आलम, बबीता गुर्जर आदि मौजूद रहीं।