फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat workers go on strike, sit-in begins, cleaning halted

Meerut News: हड़ताल पर गए नगर पंचायत कर्मी, धरना शुरू, सफाई ठप

Sun, 18 Jan 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jan 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat workers go on strike, sit-in begins, cleaning halted
ठेका प्रदाता कर्मचारी से अभद्रता के मामले में सभासदों पर कार्रवाई न होने पर उठाया कदम
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी और सभासदों में तनातनी बढ़ी
ईओ ने आज बैठक के लिए बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। नगर पंचायत के कर्मचारियों और सभासदों के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। ठेका प्रदाता कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी और सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। वह नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना देकर बैठ गए। सफाई कर्मियों ने सफाई ठप कर दी जिससे कस्बे में कूड़े के ढेर लग गए। ईओ ने सोमवार को कर्मियों से वार्ता करने की बात कही है।
नगर पंचायत कर्मियों का आरोप है कि शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में ठेका प्रदाता कर्मचारी महादेव मंडल अपने नियमित कार्य में लगे थे। इसी दौरान चार सभासद नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि सभासदों ने महादेव मंडल को कार्यालय के बाहर बुलाकर मारपीट करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना से आहत कर्मचारी ने उसी दिन थाने में तहरीर देकर संबंधित सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया। यह हड़ताल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेसी शाखा हस्तिनापुर के बैनर तले की गई। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने फोन पर चेयरपर्सन और ईओ को इसकी जानकारी दी और बात की।
विज्ञापन

कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेसी शाखा हस्तिनापुर के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। महादेव मंडल, मिंटू, देशराज, नितिन, गीता, संजय, अंजना, पूनम, रेखा, सहित करीब दो दर्जन से अधिक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांग
संबंधित सभासदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में किसी भी सभासद द्वारा निकाय के किसी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाए। नगर पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सभासदों द्वारा पूरा मान-सम्मान दिया जाना चाहिए।
वर्जन
नगर पंचायत के कर्मचारियों से सोमवार को कार्यालय में बुलाकर बात की जाएगी। उनकी समस्या सुनकर समाधान कराया जाएगा।
-राजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed