फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat to celebrate grand Teej festival; preparations underway.

Meerut News: नगर पंचायत मनाएगी भव्य तीज महोत्सव, तैयारियां शुरू

Thu, 13 Aug 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat to celebrate grand Teej festival; preparations underway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के नेहरू पार्क में नगर पंचायत की ओर से 15 अगस्त को तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार तीज महोत्सव को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारी है।
नगर पंचायत की ओर से नेहरू पार्क में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीज के पारंपरिक रंग को ध्यान में रखते हुए झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत स्तर से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने बताया कि इस बार तीज महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तीज हमारी परंपरा और संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व है। नगर पंचायत की ओर से इसे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले महिलाओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तीज से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। नगर पंचायत का प्रयास है कि कस्बे की महिलाओं और परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed