फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Nigam success ODF plus plus

ओडीएफ प्लस प्लस में पास हुआ नगर निगम

Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam success ODF plus plus
ओडीएफ प्लस प्लस में पास हुआ नगर निगम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पिछले महीने ओडीएफ प्लस प्लस में फेल हुआ नगर निगम इस बार पास हो गया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल के प्रयास से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम को ओडीएफ प्लस प्लस में पास कर दिया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इसका श्रेय निगम अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को दिया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर के ओडीएफ प्लस प्लस के लिए नगर निगम ने दावा किया था। इसके लिए क्यूसीआई की टीम ने शहर में संचालित सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का दिसंबर माह में सर्वे किया था। इसमें काफी खामियां मिलने पर टीम ने गत सात फरवरी को फेल घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, नगर आयुक्त मनीष बंसल ने एक मौका और मांगते हुए इसमें सुधार का दावा किया था। अनुमति मिलने के बाद नगर आयुक्त ने गाजियाबाद से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर शौचालयों की खामियां दूर कराई थीं। इसके बाद क्यूसीआई द्वारा किए गए सर्वे में शहर ओडीएफ प्लस प्लस में पास हो गया। नगर आयुक्त ने बताया कि इस काम में सभी संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों ने सामंजस्य के साथ काम किया। जहां पहले जो कमी रह गई थी उसे दूर किया। ये शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शहर की रैंक सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed