{"_id":"5df7e0db8ebc3e87d46882a2","slug":"nagar-nigam-now-buy-cng-vehicle-meerut-news-mrt4591224126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीजल नहीं, सीएनजी की गाड़ियों की खरीद करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डीजल नहीं, सीएनजी की गाड़ियों की खरीद करेगा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम ने डीजल की बजाय सीएनजी से चलने वाली कूड़ा गाड़ियां खरीदने का निर्णय लिया है। भविष्य में नगर निगम अपना सीएनजी पंप भी लगा सकता है। इसको लेकर बोर्ड में प्रस्ताव भी पास हो चुका है। हालांकि अभी तक नगर निगम अधिकारी एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित वाहनों को लेकर ही दौड़ रहे हैं जो शहर में प्रदूषण फैला रहे हैं।
नगर निगम जनवरी में 50 से अधिक कूड़ा गाड़ी खरीदने वाला है। निगम प्रशासन ने सभी गाड़ियां सीएनजी चालित खरीदने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अफसरों के मुताबिक सीएनजी गाड़ियों से प्रदूषण कम होगा।
डीजल चोरी पर भी लगेगी लगाम
नगर निगम के वाहनों से डीजल चोरी के भी आरोप आए दिन लगते रहते हैं। कई गाड़ियां खड़ी होने के बाद भी तेल पीती हैं। सीएनजी आने के बाद गाड़ी से वापस नहीं निकाली जा सकेगी। नगर निगम को सीएनजी से भारी लाभ होने की उम्मीद है। साथ ही एनजीटी के आदेश का अनुपालन भी होगा।
विज्ञापन
निगम में 300 से अधिक डीजल की गाड़ी
नगर निगम मे पास फिलहाल 300 से अधिक कूड़ा गाड़ी, जेसीबी, पोर्कलेन मशनी और सीवर गाड़ी हैं। इनमें काफी गाड़ी ऐसी भी हैं जिन्हें 10 साल से अधिक का समय हो गया है। ये गाड़ियां काला धुआं छोड़ती हैं, जो बढ़ते प्रदूषण का कारण बन रहा है। हालांकि निगम के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभी एंबेसडर गाड़ी पुरानी हो चुकी हैं, लेकिन नए वाहन न होने के कारण पुरानी कंडम गाड़ियों को ही चलाना पड़ रहा है।
जनवरी में पहुंचेगी खेप
14वें वित्त आयोग के खजाने से होने वाली गाड़ी खरीद में इसलिए देरी हो रही है कि इस बार डीजल की नहीं बल्कि सीएनजी चालित गाड़ी खरीदी जानी हैं। इससे निगम का फायदा होगा। जनवरी में सीएनजी गाड़ियों की खेप पहुंच जाएगी। - डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, नगरायुक्त।