{"_id":"5d8298108ebc3e01463f3704","slug":"nagar-nigam-board-meeting-held-on-tomorrow-meerut-news-mrt444069738","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक कल, निगम की खाली तिजारी पर होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक कल, निगम की खाली तिजारी पर होगा घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक कल, निगम की खाली तिजोरी पर होगा घमासान
मेरठ। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद बोर्ड बैठक की तैयारी में जुट गए हैं। 20 सितंबर को बुलाई गई बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स वसूली, शहर का ठप पड़ा विकास और अवैध होर्डिंग कारोबार के साथ ही सफाई का मुद्दा गूंजेगा। बैठक से दो दिन पहले महापौर ने सर्वदलीय पार्षदों के साथ एकनगर निगम स्थित कार्यालय में बैठक भी ली। बुधवार को हुई इस बैठक में भी पार्षद दल नेता विपिन जिंदल और रंजन शर्मा ने शहर के विकास के मुद्दों के साथ ही निगम के दो लिपिकों के निलंबन की मांग उठाई। वे इस मुद्दे को बोर्ड बैठक में भी उठाएंगे। हालांकि इस मुददे पर पार्षद दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। उधर नगर निगम के अधिकारी भी पार्षदों के सवालों का जवाब देने की तैयारी में जुटे हैं।
बुधवार को हुई बैठक में महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि शहर के विकास के लिए 20 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक को अगर दो दिन भी चलाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। सभी पार्षदों को बोलने और अपने प्रस्ताव रखने का अवसर दिया जाएगा। नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसको लेकर हाउस टैक्स को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा बीओटी ठेके, अवैध होर्डिंग, वाहन डिपो में एक ही पेट्रोल पंप से खरीदे जाने वाले डीजल, नगर निगम की दुकानोें का किराया भूमि सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित किए जाने, निगम के प्रबंधन की भूमि पर शासकीय अनुदान से बारातघर, कामन सर्विस सेंटर, गर्ल्स हास्टल निर्माण, निगम के अधिवक्ताओं का पैनल बदलने और कूड़ा निस्तारण प्लांट आदि प्रस्तावों पर प्रमुखता से वार्ता होगी।
इसलिए स्थगित हुई थी बैठक
महापौर सुनीता वर्मा ने 27 अगस्त को बोर्ड बैठक बुलायी थी। जिसमें बाहरी लोगों के सदन में घुसने को लेकर पार्षद और कर्मचारियों में विवाद हो गया था। हंगामे के कारण महापौर ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी थी। अब वहीं बोर्ड बैठक 20 सितंबर को टाउन हॉल के तिलक भवन में बुलाई गई है। बोर्ड बैठक को लेकर जहां निगम के प्रत्येक विभाग के अध्यक्षों ने पूरी तैयारी कर ली है।