फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naeem reached Suhail Garden at night and Tasleem's house at 6 in the morning.

Meerut News: नईम रात में सुहेल गार्डन और सुबह 6 बजे तसलीम के घर पहुंचा

Sat, 11 Jan 2025 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Naeem reached Suhail Garden at night and Tasleem's house at 6 in the morning.
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू
तंत्र मंत्र करता है मुख्य आरोपी, परिवार के लोग मौलाना कहकर बुलाते हैं
विज्ञापन

परिवार और रिश्तेदार को रात में ही नईम पर हो गया था शक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सामूहिक हत्याकांड में परिवार के लोगों में ही पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है। मोईन के सभी भाई-भाभी और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटा ली है। पुलिस कस्टडी में तसलीम ने बताया कि बुधवार रात नईम सुहेल गार्डन में मोईन के घर गया था। वहां से रातभर नहीं लौटा, बल्कि बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे वापस आया। पूछने पर नईम ने बताया कि वह पैतृक गांव किठौर गया था। 10-15 मिनट तसलीम के पास रुका और चला गया। रात में करीब 8:45 बजे घटनाक्रम की जानकारी नईम के बेटे ने फोन पर पिता को दी। इसके बाद से नईम का फोन बंद है।

मोईन और उसके परिवार लापता है, यह बात बृहस्पतिवार रात तसलीम ने अपने बहनोई अशरफ को बताई। फोन पर बात भी नहीं हो रही और मोईन के घर ताला लगा है। पुलिस को सूचना देनी की बात कहकर अपने घर से निकले और रास्ते में प्लान बदल दिया। थाने की जगह तसलीम, बहनोई सहित परिवार के लोगों के साथ सुहेल गार्डन पहुंच गए। मोईन का सगा भाई मोमिन भी साथ था। आसपास के लोगों से मोईन के बारे में पूछा और फिर घर में झांकना शुरू कर दिया। तसलीम पहले छत पर चढ़ा और रोशनदान में झांककर देखकर शोर मचाया कि घर में खून पड़ा है। बस फिर क्या था, लोगों ने मकान का ताला तोड़ा।
विज्ञापन



क्यों गहराया नईम पर शक
नईम के बेटे ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद से वह फरार है। इतनी बड़ी घटना की जानकारी लगने पर वह अपने घर नहीं आया और न फोन पर किसी से बात की। रात में नईम का मोईन के घर पर जाना और सुबह 6 बजे वापस आने से शक गहराया हुआ है। परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ के चलते नईम को पुलिस ने मुख्य आरोपी मान लिया है। इसके चलते एसएसपी विपिन ताडा ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक है, महाराष्ट्र में नामजद
नईम शातिर है। तंत्र-मंत्र का काम करता है। उसकी उम्र करीब 50 साल है और लोग उसको मौलाना के नाम से जानते हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ज्यादा रहता है, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। वांटेड है या जमानत पर है, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।



फतेहउल्लापुर का प्लॉट, अमजद पर भी शक
मोईन का एक प्लाॅट फतेहउल्लापुर में भी बताया है, जिसमें जेल में बंद अमजद सहित परिवार का पैसा लगना बताया गया। अमजद की पत्नी को चार लाख रुपये मोईन ने चार-पांच महीने पहले देकर प्लॉट से हिस्सा खत्म करने की बात कही थी। इसको लेकर भी परिवार के लोगों में अनबन थी। अमजद की पत्नी अपने बच्चों के साथ लिसाड़ीगेट में ही रहती है, जिसको पुलिस ने मुकदमे में नामजद किया है।




कत्ल में तीन-चार आरोपी होंगे
नईम के साथ दो-तीन कातिल भी हो सकते है। यह घटना प्लानिंग के तहत हुई है। परिवार के लोगों को शक था कि नईम वारदात कर सकता है, इसके बावजूद किसी ने पुलिस को फोन करके बताना मुनासिब नहीं समझा। इस सामूहिक हत्याकांड में कई आरोपी होंगे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed