फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nadeem arrested for killing 12 in Meerut

यूपी: एक इशारे पर हत्याएं करना वाला शूटर गिरफ्तार, उगला जहर

Tue, 12 Jun 2018 12:57 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 12 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Nadeem arrested for killing 12 in Meerut
कुख्यात नदीम का फाइल फोटो

जेल में बंद कुख्यात सारिक व उसके भाई फाइक के इशारे पर शूटर नदीम कत्ल कर देता था। मेरठ में नदीम पर एक दर्जन से अधिक हत्या का आरोप है। ये हत्याएं सारिक के इशारे पर हुई हैं। हालांकि सिर्फ दो लोगों की हत्या में ही नदीम को पुलिस नामजद कर सकी। नदीम को मेरठ पुलिस दिल्ली से रिमांड पर लाएगी। दिल्ली कोर्ट में रिमांड की अर्जी लगाई, जिसमें मंगलवार सुनवाई होगी। नदीम को पनाह देने वालों की तलाश में दबिश जारी है। 

विज्ञापन


कोतवाली में सारिक और सलमान के बीच छिड़ी गैंगवार में 50 हजार का इनामी नदीम ही लोगों का खून बहा रहा था। सारिक के इशारे पर सुपारी लेकर हत्या करना नदीम का पेशा था। कोतवाली में पार्षद आरिफ व उसके भतीजे भूरा व नवीन फल मंडी के प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या में पुलिस ने नदीम को नामजद किया था। 50 हजार का इनाम होने पर मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी उसके पीछे लगी थी। 
विज्ञापन


रविवार को नदीम को सीलमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। नदीम ने सीलमपुर में झगड़े के दौरान एक शख्स की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मेरठ में हत्या की दो वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी के बाद मेरठ पुलिस दिल्ली पहुंची। नदीम से पुलिस कस्टडी में बातचीत की। पुलिस का दावा है कि आरोपी नदीम शातिर अपराधी है। कई बार पूछने के बावजूद भी नदीम ने अपने साथियों के नाम पुलिस को नहीं बताए। मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में कई हत्या करना उसने कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

वारदात की फिराक में था

Nadeem arrested for killing 12 in Meerut
यूपी पुलिस

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक सारिक का अगला टारगेट सलमान का भाई आमिर था। यह इनपुट लगातार पुलिस को मिल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने कोतवाली में जाल बिछाया हुआ था। इसकी जानकारी नदीम को मिल चुकी थी, शायद यहीं वजह है कि उसने पुलिस के डर से दिल्ली में सेटिंग से गिरफ्तारी करा दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जेल में बंद कुख्यात भाइयों के प्लान की जानकारी लेगी। नदीम सीलमपुर के चौहान बांगर का रहने वाला है। उसके परिवार वाले यहीं रहते हैं। 2015 में हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। इन दिनों उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है। वह मां को देखने के लिए सीलमपुर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed