{"_id":"587d120a4f1c1b3403eff2d3","slug":"naamankan-aaj-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सातों सीटों पर नामांकन आज से, कड़े सुरक्षा घेरे में कलक्ट्रेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सातों सीटों पर नामांकन आज से, कड़े सुरक्षा घेरे में कलक्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 17 Jan 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की सात सीटों पर आज मंगलवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 जनवरी तक होने नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कलक्ट्रेट का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बेरीकैडिंग व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 200 मीटर क्षेत्र को सील कर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार सुबह को पूरा कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। नामांकन व्यवस्था की कमान सीओ कोतवाली रणविजय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह होंगे इंतजाम
- कलक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात होगा
- एसएसपी ऑफिस के बराबर में कलक्ट्रेट गेट से प्रत्याशियों की एंट्री होगी
- यहां एक कंपनी पीएसी, पांच सीओ और पुलिस फोर्स तैनात रहेगा
- प्रत्याशी को केवल तीन वाहन लाने की ही अनुमति होगी
- ये वाहन अंबेडकर चौराहे से आगे नहीं जाएंगे
- प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक को पैदल ही नामांकन कक्ष जाना होगा
- नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में आम व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी
सुरक्षा इंतजाम
- कलक्ट्रेट परिसर में नौ जगह डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगेंगे
- इनसे गुजरने के बाद ही नामांकन कक्ष तक जाया जा सकेगा
- कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
- कलक्ट्रेट में एक कंपनी पीएसी, 14 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 100 हैड/कांस्टेबल लगेंगे
रूट डायवर्जन
पुलिस लाइन के गेट नंबर-3, कमिश्नरी चौराहा, मेघदूत पुलिया और मवाना बस अड्डे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट के चारों तरफ बेरीकैडिंग की गई है। कमिश्नरी चौराहा और अंबेडकर चौराहा से कलक्ट्रेट की तरफ कोई भी वाहन नहीं आएगा।
विज्ञापन
प्रमाण साथ लाएं वादकारी
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कचहरी आने वाले वादकारियों को कोर्ट से आया समन, नोटिस या मुकदमे संबंधी प्रमाण साथ लाना होगा। इसकी जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
नामांकन की होगी वीडियोग्राफी
पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कौन किस वक्त नामांकन के लिए आया। जिस समय पर्चा दाखिल किया। उनके साथ नामांकन प्रस्ताव कौन थे। कितने लोग अंदर नामांकन को आए। ये सब कैमरे में कैद होगा ताकि बाद में किसी तरह की शिकायत होने पर वीडियोग्राफी सुबूत के तौर पर दिखाई जा सके।
नहीं होगा शक्ति प्रदर्शन
एसपी सिटी के अनुसार कलक्ट्रेट के आसपास किसी तरह के शक्ति प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी। वैसे भी चुनाव के दृष्टिगत धारा 144 लागू है। शहर और देहात के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर ऐसे जुलूसों को कलक्ट्रेट की तरफ न आने दें।