फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे किसानों के घरों पर हरियाणा पुलिस की दबिश

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली, कांधला। हरियाणा के किसानों पर फायरिंग करने और मारपीट करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में स्थानीय पुलिस को लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पर हरियाणा पुलिस बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी किसान बनारसी, मांगा, रामफल, कृष्ण, कलीराम, मैनपाल और भूपेंद्र का हरियाणा के किसानों के साथ खादर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि छह माह पूर्व गांव गढ़ी रामकौर के कई किसानों ने मिलकर हरियाणा के किसानों पर खादर की जमीन को लेकर फायरिंग करने के साथ ही मारपीट भी की थी। मामले में हरियाणा राज्य की बापौली पुलिस ने हरियाणा के किसानों की तहरीर पर क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी किसान मैनपाल, भूपेंद्र, मांगा, रामफल और कलीराम सहित डेढ़ दर्जन किसानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए किसान मेनपाल और भूपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में तभी से गांव गढ़ी रामकौर के डेढ़ दर्जन के साथ फरार चल रहे है। मंगलवार को बापौली थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने थाने पर अपनी आमद दर्ज कराने के बाद क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में फरार चल रहे किसानों की तलाश में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुकदमे में नामजद किसान गांव से फरार हो गए। मुकदमे में नामजद किसानों के न मिलने के चलते हरियाणा पुलिस बैरंग वापस लौट गई। बापौली थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के किसानों पर फायरिंग और मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे किसानों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed