फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strengthen society and nation with the spirit of patriotism: Ratnam

देशभक्ति के जज्बे से समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं : रत्नम

Mon, 13 Mar 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strengthen society and nation with the spirit of patriotism: Ratnam
शहर आर्य समाज में वर्षिकोत्सव में भजन प्रस्तुत करते भजनोपदेशक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रांतीय उप प्रधान पंडित वीरेंद्र रत्नम ने कहा कि देशभक्ति के जज्बे से समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं। महापुरुषों और शहीदों के तप, त्याग और बलिदान से भारत गौरवान्वित है।
महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर शहर आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव सम्पन्न हुआ। मेरठ से पधारे उपदेशक वीरेंद्र रत्नम ने कहा कि समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए सार्थक प्रयास करें। संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने के लिए महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने वैदिक क्रांति के साथ समाज सुधार के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया। आर्य समाज की सक्रियता से राष्ट्र की एकता और संस्कृति मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद राष्ट्र निर्माण के प्रेरक पुंज थे। स्त्री शिक्षा, अछूतोउद्धार, विधवा विवाह आदि क्षेत्र में उनके कार्य उल्लेखनीय है। आजादी आंदोलन में ऋषि की प्रेरणा से लाखों देशभक्तों ने त्याग, संघर्ष और बलिदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनोपदेशक ब्रह्मनन्द , सतीश सुमन और सुदेश आर्या ने ऋषि दयानंद एवं देशभक्ति के प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञ में प्राचार्या सोनिया आर्या के नेतृत्व में गुरुकुल दबथला मेरठ की छात्राओं सुनीता, नम्रता, रीमा, श्री और सुमेधा आर्या ने वेदपाठ किया। यज्ञ ब्रह्म आचार्य प्रमोद तथा यज्ञमान भौराकलां निवासी राजवीर सिंह आर्य एवं ब्रिजेश देवी रही। हरिओम त्यागी, मुकेश आर्य, आनंद पाल सिंह आर्य, गजेंद्र सिंह राणा, कर्ण सिंह आर्य, राजीव गोस्वामी, संदीप पुंडीर, अनूप सिंह राठी, डॉ. जीत सिंह तोमर, मंजू आर्या, संगीता आर्या, अरविंद सैनी, प्रदीप मलिक, प्रताप चौहान, सुघोष आर्य, ब्रजेश त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन बड़कली इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed