फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: नहीं जमा हुए बिजली के बिल, लोग परेशान

Tue, 07 Feb 2023 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभी 14 जिलों में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण का कार्य सोमवार को भी पूरा नहीं हो पाया। 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक यह कार्य पूर्ण होना था, लेकिन कार्य न होने के कारण सोमवार को भी कई कार्य नहीं हो पाए। उपभोक्ताओं के इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

31 जनवरी से 6 फरवरी की दोपहर तक ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण होना था। इस दौरान बिजली बिल बनाए जाने, बिल जमा होने, बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्घि समेत कई कार्य प्रभावित हुए। सोमवार को कार्य शुरू होने थे, लेकिन पूरी तरह से व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई। दोपहर 12 बजे के बाद भी चेक से बिल जमा, कनेक्शन कटने के बाद ऑनलाइन कनेक्शन जोड़ा जाना आदि कार्य शुरू नहीं हो सके। अधीक्षण अभियंता शहर राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे तक अधिकांश कार्य शुरू हो गए। कुछ ही कार्य रहे जो नहीं हो पाए। सोमवार देर रात से वह भी शुरू हो गए।
विज्ञापन


14 जिलों में 48 लाख उपभोक्ताओं की हुई केवाईसी
पीवीवीएनएल की ओर से सभी 14 जिलों में उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर उनके खाते से जोड़ा जा रहा है। विभाग की ओर से यह अभियान 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। 6 फरवरी तक विभाग की ओर से सभी 14 जिलों में करीब 48 लाख उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर उनके खाते से जोड़ा जा चुका है। 27 लाख उपभोक्ताओं को और जोड़ा जाना है। मेरठ शह में कुल 3.33 लाख उपभोक्ता हैं इनमें से 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी हो चुकी है। बाकी बचे नंबरों को भी जल्द जोड़ा जाएगा। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने बताया कि 15 फरवरी से पूर्व ही यह लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed