{"_id":"60d2465b8ebc3e29df21a5f0","slug":"my-kernels-my-tree-campaign-started-meerut-news-mrt5440208157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए गुठलियों को जमा कर पौधे लगाने की करें शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए गुठलियों को जमा कर पौधे लगाने की करें शुरुआत
विज्ञापन
‘मेरी गुठली मेरा पेड़’ अभियान किया शुरू
मेरठ। फलदार पौधों को लगाने के लिए वन विभाग और एनवायरमेंट क्लब के प्रयास से मंगलवार को अनोखा अभियान ‘मेरी गुठली मेरा पेड़’ शुरू किया जाएगा। इसे 23 से 30 जून तक चलाया जाएगा। इसमें शहरवासियों से अपील की जाएगी कि गुठली वाले फलों को खाने के बाद उनकी गुठलियों को फेंके नहीं, हमें लाकर दें।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत एनवायरमेंट क्लब की टीम सर्किट हाउस की पौधशाला में एक सप्ताह तक बैठेगी। इस समय कोई भी व्यक्ति अपनी गुठलियों को जमा करा सकता है। वहीं, एनवायरमेंट क्लब के युवा संस्थापक सावन कन्नौजिया ने कहा कि कम से कम 20-25 गुठलियां होनी चाहिए। इसमें आम, जामुन आदि की गुठलियां धुली और बिना गली होनी चाहिए।
इसके लिए एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान का लोगो भी लांच किया गया। क्लब का इस अभियान को चलाने के पीछे का यही उद्देश्य है कि लोग कचरे से कंचन पद्धति की तरफ बढ़ें। वहीं यह भी बताया गया कि जो व्यक्ति बिना मास्क के गुठली जमा कराने आएगा उसकी गुठलियां जमा नहीं की जाएंगी। इस अभियान की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लब को info.environmentclub@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।