फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Woman dies under suspicious circumstances, husband, father-in-law absconding, suspected of m

Muzaffarnagar: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और ससुर फरार, हत्या की आशंका

Mon, 19 Sep 2022 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Sep 2022 10:52 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का पति व ससुर मौके से फरार हो गए। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman dies under suspicious circumstances, husband, father-in-law absconding, suspected of m
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में संदिग्ध हालात में मसरूफा (35) की मौत हो गई। पति और ससुर मौके से फरार है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं।
विज्ञापन


शामली के अंबेहटा गांव निवासी मसरूफा (35) ने पांच साल पहले कुतुबपुर गांव के मजदूर सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच मनमुटाव चला रहा था। सोमवार सुबह सोनू के घर पर शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन सोनू और उसके पिता ने सबको वापस भेज दिया। किसी ने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

 

पुलिस के आने की भनक लगते ही सोनू अपने पिता के साथ घर से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मसरूफा का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके गले पर निशान बने हुए थे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed