{"_id":"62d4f9de9631a52a6c4a5deb","slug":"muzaffarnagar-woman-dies-after-wall-collapses-daughter-in-law-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मकान की दीवार गिरने से सास की दर्दनाक मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मकान की दीवार गिरने से सास की दर्दनाक मौत, बहू घायल
Mon, 18 Jul 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:42 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मलबे में दबकर सास की मौत हो गई जबकि उसकी बहू घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विलाप करते महिला के परिजन व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू घायल हो गई। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के तिस्सा गांव में नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर सास की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Online Casino: लीज पर लिया था रिसॉर्ट, शराब-कबाब संग चल रही थी कैसिनो पार्टी, पुलिस पहुंची तो उड़े रईसजादों के होश
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तिस्सा निवासी दयावती (60) के मकान का निर्माण दो माह पहले ही हुआ था। मकान की बराबर में खेत है। खेत में जलभराव के कारण पानी नींव में चला गया।
विज्ञापन
सोमवार को दयावती अपनी सास के साथ घर के कार्यों में व्यस्त थी, इसी दौरान मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दोनों दब गई। दयावती की मौके पर मौत हो गई और बहू घायल है। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हेा गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।