{"_id":"6ad5c0a06e8b7544f7025adf","slug":"muzaffarnagar-wife-dies-after-couple-consumes-poisonous-substance-amid-domestic-dispute-husband-referred-to-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की मौत, पति मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की मौत, पति मेरठ रेफर
Mon, 19 Oct 2026 12:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के नोना गांव में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
पति पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नोना में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घरेलू विवाद के बाद दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ
गांव नोना निवासी दीपा (28) और उसके पति दिनेश के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति मेरठ रेफर
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई। दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
वर्ष 2021 में हुई थी शादी
बताया गया कि दीपा और दिनेश की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों का ढाई वर्ष का एक बेटा है। घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन