फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Bihar laborers has ruckus BIT center at city

लॉकडाउन: बिहार के मजदूरों ने किया हंगामा, बोले- बस भेजो, नहीं तो पैदल जाने दो

Fri, 15 May 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 07:17 PM IST
सार

  • क्वारंटीन केंद्र बीआईटी में बिहार के मजदूरों ने किया हंगामा 
  • प्रशासन मजदूरों को उनके घर भेजने का नहीं कर सका इंतजाम
  • बस भेजो, नहीं तो पैदल जाने दो

विज्ञापन
Muzaffarnagar Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Bihar laborers has ruckus BIT center at city
श्रमिकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगह-जगह रोके जाने और क्वारंटीन केंद्रों में रखे गए मजदूरों का हौसला अब जवाब देने लगा है। प्रशासन ने सड़कों पर पैदल जा रहे श्रमिकों को घर भेजने के लिए बसों का इंतजाम करने का भरोसा देकर रोक तो लिया लेकिन उनके घर जाने की व्यवस्था नहीं की। शुक्रवार को मीरापुर के बीआईटी में रखे बिहार के सैकड़ों श्रमिकों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि उन्हें घर जाने के लिए बसें उपलब्ध कराएं, अन्यथा पैदल ही जाने दें। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रोहाना में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने पैदल जा रहे श्रमिकों को रोककर क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया है। इससे पहले भी बड़ी तादाद में श्रमिकों को इन केंद्रों में भेजा गया था लेकिन उन्हें घर भेजने का इंतजाम नहीं किया गया। श्रमिक जल्द से जल्द घर जाना चाहते हैं। बीआईटी में बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों श्रमिकों ने शुक्रवार को हंगामा किया। बेतिया के रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार एवं कुंदन आदि ने फोन पर बताया कि उत्तर प्रदेश के जिलों के श्रमिकों को तो पुलिस ने यहां से भेज दिया है लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा। उन्हें खाना भी अच्छा नहीं मिल रहा। सब लोग परेशान हैं। उन्हें बसों से भेजा जाए, नहीं तो वे पैदल ही घरों की ओर चल देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: थम गईं सांसें और अधूरा रह गया सफर... किसी को क्या पता था, रास्ते में बहाना पड़ेगा खून, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर 42 को भेजा घर
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 42 श्रमिकों को अवधि पूरी होने पर घर भेज दिया गया। ये क्षेत्र के ही विभिन्न गांवों के निवासी हैं और पूर्वांचल व छत्तीसगढ़ से आए थे। इसके अलावा आठ अन्य लोगों को सेंटर में भेजा गया है। यहां रखे गए बिहार के मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। इन मजदूरों ने घर जाने के लिए हंगामा किया था। 

सवेरे एक कप चाय, तीन बजे मिला खाना 
भूराहेड़ी के स्कूल में रोके गए बलिया के जयनगर निवासी नौ मजदूरों को उनके घर नहीं भेजा जा सका। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें सवेरे एक-एक कप चाय दी गई थी। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे खाना मिला। अब वे यहां नहीं रहना चाहते। ये लोग मंगलौर में काम करते थे। पुलिस ने इन्हें भूराहेड़ी में रोक दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed