Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Titans and Sports X won their matches.

Meerut News: मुजफ्फरनगर टाइटंस और स्पोर्ट्स एक्स ने जीते मैच

Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Titans and Sports X won their matches.
रालोद के टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के किक्रेट टूर्नामेंट में खेले गए दो रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पहला मैच मुजफ्फरनगर टाइटंस और जाफरान इलेवन की टीम के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर टाइटंस की टीम ने 36 रन से मैच जीता। दूसरा मैच स्पोर्ट्स एक्स और चौधरी सुपर किंग्स के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स एक्स की टीम 43 रन से विजयी रही।
पहले मैच में मुजफ्फरनगर टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें मनी ने 77 रन की शानदार पारी खेली। इसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरान इलेवन की पूरी टीम 18.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जाफरान इलेवन की ओर से अजय सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की ओर से विशांक चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बॉलर का खिताब अपने नाम किया। मनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुजफ्फरनगर टाइटंस ने मुकाबला 36 रनों से जीतकर अपनी शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित ने 42 गेंदों पर 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी सुपर किंग्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 105 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सुक्खी ने 22 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में मंजीत सिंह ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच रोहित और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मंजीत को चुना गया। रालोद खेल प्रकोष्ठ के दीपक तोमर की ओर से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे।

रालोद के टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

रालोद के टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed