फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Three suspected youth caught in Maharashtra And are being questioned

संदिग्ध हालात में घूमते पकड़े गए तीन युवक, आपत्तिजनक सामान बरामद, जांच में जुटी कई टीम

Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Three suspected youth caught in Maharashtra And are being questioned
फाइल फोटो

महाराष्ट्र के जनपद अहमदनगर के कैंट एरिया में शुक्रवार सुबह तीन युवक संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़े गए, जिनसे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवकों में से दो मुजफ्फरनगर के निवासी बताए गए, जिसके चलते इंटेलिजेंस व एलआईयू पूरे दिन आरोपियों के नाम-पते खंगालने में जुटी रही। देर रात तक भी आरोपियों के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए तीनों युवकों से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिस पर सेना ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए युवकों में से दो ने पूछताछ में खुद को मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला बताया, जिसकी सूचना महाराष्ट्र इंटेलीजेंस के माध्यम से जनपद के अफसरों को लगी। इस पर तत्काल इंटेलिजेंस व एलआईयू की टीमों को पकड़े गए दोनों युवकों के नाम-पतों की तस्कीद करने के लिए लगा दिया गया। हालांकि घंटों की कवायद के बावजूद देर शाम तक भी खुफिया संगठन उक्त दोनों संदिग्ध युवकों के नाम-पतों को तस्कीद करने में कामयाब नहीं हो पाई। 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों की पहचान के लिए महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया जा रहा है और उनके नाम-पते मिलने के बाद ही आगे की जांच-पड़ताल की जा सकेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed