दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में हथनी कुंड बैराज के पास गुरुवार को हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो के साथ सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल तीनों युवकों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दोपहर सवा बजे लांडापुल पर हुआ। थाना मिर्जापुर के रहना गांव निवासी भीम सिंह (23) पुत्र बालीराम, अंजेश (22) पुत्र कदम सिंह निवासी हथौली और दीपक (24) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गीता भवन विकासनगर (उत्तराखंड) बाइक से गंदेवड़ पठानपुरा से अतर सिंह के पुत्र अर्जुन की बारात में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव फैजाबाद जा रहे थे। हथनी कुंड बैराज से पहले लांडापुल के पास उनकी बाइक में बैराज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने तीनों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्कॉर्पियो के चालक का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस में पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मिर्जापुर ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
उत्तराखंड के हर्बटपुर निवासी नंद किशोर पुत्र रामवीर अपनी कार से किसी काम से सहारनपुर जा रहे थे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांगरोह नदी के पुल के पास उनकी कार बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार प्रवीण पुत्र सुरेश और उसकी पत्नी पूजा घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को बेहट सीएससी में भर्ती कराया और कार को कब्जे में ले लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/