फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Three fake journalists arrested for extortion, ID cards of five institutions also recovered

Muzaffarnagar: उगाही करने वाले तीन फर्जी पत्रकार पकड़े, पांच संस्थानों के आइकार्ड भी बरामद

Tue, 07 Jun 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 05:38 PM IST
सार

गिरफ्तार तीनों आरोपी सरकारी दफ्तरों पर पहुंचने वाले पीड़ित लोगों से पत्रकार पुलिस बनकर उगाही करते थे। शहर कोतवाली पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three fake journalists arrested for extortion, ID cards of five institutions also recovered
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर पांच हजार रुपये वसूलने के आरोप में तीन फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए हैं। मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया। उनसे विभिन्न पांच संस्थानों की आइकार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कई दिन पहले मिमलाना रोड निवासी महिला नजमा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर तीन पत्रकारों पर एक मामले में फैसला कराने की एवज में पांच हजार रुपये लेने व घर में घुसकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। शहर कोतवाली पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: जूता व्यापारी की पुत्रवधू को संदिग्ध हालात में लगी गोली,घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मदीना कॉलोनी निवासी सरताज अहमद पुत्र अयूब, हाजीपुरा निवासी शारिक पुत्र नफीस और मल्लूपुरा निवासी निसार पुत्र रमजानी को गिरफ्तार किया। यह तीनों सरकारी दफ्तरों पर पीड़ित लोगों से पत्रकार पुलिस बनकर उगाही करते थे। उनके पास से पांच अलग-अलग संस्थान के आई कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed