फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, the manager was robbed and bank robbed, three policemen suspended

दिनदहाड़े मैनेजर को बंधक बनाकर बैंक लूटा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 30 May 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 May 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, the manager was robbed and bank robbed, three policemen suspended
सर्वयूपी ग्रामीण बैंक को लूटा

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर 7.56 लाख कैश लूट लिया। बदमाश स्टाफ को कैश रूम में बंद कर फरार हो गए। बैंक लूट की सूचना पर डीआईजी और एसएसपी ने मौके का मुआयना किया। एसएसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

घटना के बाद हंगामा

Muzaffarnagar, the manager was robbed and bank robbed, three policemen suspended
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस

शहर से सटे पीनना गांव में किनौनी मार्ग पर साहब सिंह के मकान में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। शाखा में मैनेजर अशोक राठी, कैशियर रूपक और सफाईकर्मी सहित तीन लोग कार्यरत हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12.45 बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए। बाइक खड़ी करने के बाद तीनों बदमाश बैंक में घुस गए। बदमाशों ने पिस्टलों के बल पर आतंकित कर स्टाफ के तीनों लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें कैश रूम में ले गए। बदमाशों ने वहां रखा 7.56 लाख  कैश लूटने के बाद स्टाफ को वहीं बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया। गांव के ही युवक पवन ने बैंक के भीतर पहुंच कर  स्टाफ को बंधनमुक्त किया। मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएसपी अनंतदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्रांच मैनेजर से घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो ने मुंह ढक रखे थे। सहारनपुर से डीआईजी के. सुनील भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में एसएसपी से जानकारी ली। एसएसपी ने फौरी तौर पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, एचसीपी रामकुमार और बीट सिपाही सुनील को निलंबित कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed