{"_id":"6362444870b6c8505e62c85c","slug":"muzaffarnagar-tenant-sexualy-assaulted-three-year-old-girl-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: किराएदार ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: किराएदार ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Nov 2022 03:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किराए पर रहे रहे पड़ोसी ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किराएदार पड़ोसी अधेड़ ने तीन साल की मासूम बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी मिलने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में दो परिवार किराए के मकान में अलग-अलग कमरे में रहते हैं। पड़ोसी किराएदार ने दूसरे कमरे में रहने वाले किराएदार की तीन साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में अधेड़ व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए अपने कमरे में पहुंची तो परिजनों को प्रकरण की जानकारी मिली। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह
विज्ञापन
पीड़िता बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी रहीस को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।