{"_id":"5bbdfa07867a552825569b72","slug":"muzaffarnagar-tampering-over-two-parties-sevral-injured-and-two-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल 2 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल 2 हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर की है। जहां गांव बामनहेड़ी में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी निवासी पप्पू और नरेश पक्ष के बीच कई दिन से तनातनी चल रही थी। मामला महिलाओं से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है, जिसमें कई दिन से सुलहनामे के भी प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने बड़े विवाद का रूप ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर संघर्ष के साथ ही पथराव भी हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाते हुए पप्पू व नरेश को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
संघर्ष में एक पक्ष से पप्पू, वासु, कपिल, शेखर, प्रेमपाल, बबलू व पूजा सहित दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/