Muzaffarnagar: नशीलों दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, 40 लाख के प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में खालापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये के 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सप्लायर अभी फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। गिरोह का मुख्य सप्लायर अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए अमित जैन ने बताया कि खालापार पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को एक कार्टन में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित पाल और सुमित के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi In Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके अन्य साथी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों का स्टॉक रखते हैं और वहीं से सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 22 कार्टून में 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।
मेडिकल कारोबार से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक बी-फार्मा का छात्र, चार मेडिकल स्टोर संचालक और एक परचून की दुकान चलाने वाला युवक शामिल है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे।
सप्लायर अभी फरार
आरोपियों ने बताया कि वे खतौली के आरएस मेडिकोज के मालिक अश्वनी शर्मा से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदते थे और उन्हें ब्लैक में ऊंचे दामों पर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। इन कैप्सूलों का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है, जिससे बाजार में इनकी मांग अधिक रहती है। फिलहाल पुलिस फरार सप्लायर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी
अनंत, निवासी गांधीनगर, नई मंडी कोतवाली, मुजफ्फरनगर
मोहित पाल व सुमित, निवासी जनकपुरी, थाना सिविल लाइन
अंकित, निवासी भोकरहेड़ी, थाना भोपा
सलीम, निवासी गढ़ी रसूलपुर, थाना मीरापुर
लवीश, निवासी गढ़ी रसूलपुर, थाना मीरापुर