फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar second and Meerut third polluted city in the country at today and people got in trouble

प्रदूषण का वार: देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मुजफ्फरनगर, आंखों में जलन से मेरठ के लोगों का बुरा हाल

Wed, 17 May 2023 10:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 May 2023 10:44 PM IST
सार

देश में प्रदूषण का वार : मुजफ्फरनगर देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। वहीं, मेरठ तीसरा सबसे प्रदूषित रहा। ऐसे में आंखों में जलन होने से लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar second and Meerut third polluted city in the country at today and people got in trouble
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 48 घंटे में प्रदूषण का वार बढ़ा तो देश में तीसरे और एनसीआर में दूसरे नंबर पर मेरठ आ गया। लगातार बढ़ता प्रदूषण शहरवासियों को भी परेशान कर रहा है। आंखों में जलन के साथ पानी नहीं रुक रहा है। सांस रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर दूसरे नंबर पर आ गया। फिलहाल प्रदूषण से अभी कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण द्वारा जारी बुलेटिन में देश के 201 शहरों में मेरठ देश में तीसरे और एनसीआर में दूसरे नंबर पर रहा है। यहां का प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वातावरण में घुटन महसूस हो रही है। आसमान पर धुंध छायी हुई है और मौसम बदला बदला हुआ है। तेज धूप के बीच प्रदूषण का असर कम होता नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि देश में पहले नंबर पर हरियाणा का चरखी दादरी 376, मुजफ्फरनगर 355 दूसरे, मेरठ 337 तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि चौथे स्थान पर ग्रेटर नोएडा 338 दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेस के बढ़ने से शहरवासी परेशान है। राजस्थान की ओर से आ रही धूल भरी हवाओं के चलते मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। प्रदूषण का वार भी बढ़ा है। बढ़ता प्रदूषण का वार मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार

Trending Videos

टॉप टेन शहर में प्रदूषण का हाल 
चरखी दादरी   376 
मुजफ्फरनगर   355 
मेरठ            337 
ग्रेटर नोएडा     338 
दिल्ली           327 
नोएडा           334 
शामली           330 
गाजियाबाद      310 
बागपत           305 
लखनऊ          310 

मई माह में पहली बार 40 के पार गया पारा, गर्मी ने किया हलाकान 
मई की शुरुआत में तापमान में काफी गिरावट आ गई थी लेकिन, अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मई माह में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम अभी ऐसे ही गर्म रहेगा। 

लगातार मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते गर्मी के तेवर तल्ख  हो गए है। दिन में चल रही गर्म हवाएं लू का असर बढ़ा रही है। दोपहर के समय हवा का असर लू की तरह दिखता है। जिस कारण से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। अगर ऐसे ही गर्मी पड़ती रही तो दो तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री भी तापमान बढ़ सकता है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम 40.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के साथ गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट के साथ दिन का तापमान बढ़ेगा। प्रदूषण से राहत बंदाबांदी के बाद ही मिलेगा। राजस्थान की ओर से आने वाली हवाओं का असर अभी और बढ़ेगा। 

शहर में ये रहा प्रदूषण का हाल 
जयभीमनगर   335 
गंगानगर        333 
पल्लवपुरम     344 
दिल्ली रोड     350 
बेगमपुल       327 
मेडिकल       318 
ईव्ज चौराहा    340 
केसर गंज      330 
घंटाघर चौराहा  315 
तेजगढ़ी चौराहा 321

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed