फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, raid on Station and Factory, GST team grabbed goods worth 45 lakhs

मुजफ्फरनगर: रेलवे स्टेशन और फैक्टरी पर छापेमारी, पकड़ा गया 45 लाख का माल

Wed, 28 Nov 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, raid on Station and Factory, GST team grabbed goods worth 45 lakhs
स्टेशन पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में जीएसटी टीम ने रेलवे स्टेशन और वहलना रोड स्थित एक फैक्टरी में छापेमारी कर करीब 45 लाख रुपये का माल बरामद किया है। स्टेशन पर पकड़े गए हौजरी के करीब 20 लाख के सामान को लुधियाना से लाया गया था, लेकिन शाम तक भी इसका कोई दावेदार सामने नहीं आया। उधर, फैक्टरी में बड़े स्तर पर करापवंचन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल करीब 15 लाख रुपये की इंगट जब्त की गई है।

विज्ञापन

  
बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। उन्होंने शालीमार एक्सप्रेस से लुधियाना से लाए गए हौजरी के सामान को कब्जे में ले लिया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए सामान के संबंध में कोई दावेदार सामने नहीं आया है। जीएसटी की चोरी कर माल लाया जा रहा था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया माल करीब 20 लाख रुपये कीमत का है। कितने की कर चोरी की गई है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। डिप्टी कमिश्नर प्रवेश तोमर, सहायक कमिश्नर एसपी मलिक, सीटीओ भूपेंद्र कुमार, सहायक कमिश्नर महेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

उधर, दोपहर बाद टीम ने वहलना रोड स्थित एक सरिया फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये कीमत की इंगट जब्त की गई है। इनसे संबंधित कोई दस्तावेज फैक्टरी संचालक नहीं दिखा पाए। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि फैक्टरी में दस्तावेजों की जांच पड़ताल में बड़े स्तर पर करापवंचन की आशंका है। जांच चल रही है। इसके बाद ही सही स्थिति का पता लग सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed